दो रंगों के संयोजन से सजे 9 आकर्षक बैडरूम

Rita Deo Rita Deo
homify Camera da letto in stile asiatico Vetro
Loading admin actions …

दीवार का आधुनिक सजावट रंगों के साथ प्रयोग करने और दीवारी सजावट के तत्वों के साथ खेलने से जुड़ा होता है। महंगे दीवारी सजावट आमतौर पर घर के सामाजिक क्षेत्र तक ही सीमित होती हैं जिन्हें हम अपने मेहमानों को दिखाना चाहते हैं। शयनकक्षों जैसे निजी क्षेत्र के लिए,दीवारों पर रंगों का उपयोग उसे इस्तेमाल करने वाले लोगों के व्यक्तित्व और उम्र से मेल खाना चाहिए ताकि वह उसमे सुकून महसूस कर सकें। बच्चों के कमरे में हमेशा जीवंत रंगों होंगे और युवाओं की इच्छा उनके व्यक्तित्व की युवा ऊर्जा दर्शाएगी और युगल जोड़े के कमरे रूमानी रंगों के लिए उचित होगा। बेडरूम की दीवारों में एक ही रंग का इस्तेमाल काफी पुराना और उबाऊ दस्तूर बन गया है इसलिए वर्तमान सज्जा प्रवृत्ति दीवार को चित्रित करने और दो रंगो के आकर्षक संयोजन से सजाना प्रचलित हो गया है। 

यदि आप भी शयनकक्ष का नवीनीकरण करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां से प्रेरणा लें और लंबे समय तक सुन्दर और आधुनिक बैडरूम में समय व्यतीत करने के लिए तैयार हो जाईये। गलत रंगों के वीभत्स्य सगम से बचने के लिए किसी अनुभवी रंगसाज की सहायता ले सकते हैं जिन्हे रंगो का अच्छा ज्ञान होता है।

1 – बेज और चॉकलेट रंगो का कोमल प्रभाव

बेज के साथ चॉकलेट का संगम बेडरूम को आकर्षक और आरामदेह जगह में बदल देती है। इन रंगो का संगम मंत्रमुग्ध कर देने वाला है!

2. सलेटी रंग के विभिन्न रूप

सलेटी रंग के बेडरूम सुरुचिपूर्ण और आधुनिक बनाये सकते हैं अगर वहां रौशनी और हलके रंगो का सही मात्रा में सयोजन हो। सलेटी रंग के विभिन्न प्रकारो के साथ यहाँ परिक्षण कर आकर्षक संगठन किया गया है और दीवारों पर कल्पनयें बिखरी हुई हैं।

3. निडर और आकर्षक

homify Camera da letto moderna

यह निडर और आकर्षक तो है,लेकिन बैंगनी रंग के साथ बेडरूम पेंट करते समय सावधान रहें। सफेद रंग के संयोजन से दीवार पर इसका ये स्पर्श आश्चर्यजनक रूप से शानदार लगेगा और आधुनिक बैडरूम को निजीकरण करने में सहायता देगा।

4. राजकुमारी का कमरा

आपकी बेटी इस खूबसूरत कमरे के लिए आपको हमेशा प्यार करेगी! गहरे और हलके गुलाबी रंगो की सूक्ष्म छाया में सजे कमरे की दीवार रंगो से सजे इस शयनकक्ष में वो अपना बचपन और किशोरावस्था सुखद यादों में गुज़र देगी।

5. सुवर्ण

पीला रंग चमकदार होने के कारन सफेद के साथ संयुक्त होने पर आपके युवा व्यक्तित्व की तरह बैडरूम का भी वातावरण चमकदार और खुशहाल बना देगा। बस इसके लिए सही रंग के फर्नीचर और बिस्तर के वस्तुओ को अपनाना न भूलें ।

6. फुटबॉल प्रशंसक का कमरा

दीवार सफेद है लेकिन छत हरा है जो एक फुटबॉल क्षेत्र की तरह चित्रित भी है। आपके घर का फुटबॉल प्रशंसक इस अभिनव विचार में मग्न रहेगा है। ये परिवर्तनवादी रंग सज्जा है क्योंकि आमतौर पर छत को सफेद रंग दिया जाता है जबकि दीवारों पर विभिन्न रंगों का उपयोग किया जाता है। अपने फूटबाल खिलाडी के साथ यहाँ लेट जाओ और छत के मैदान पर मैचों के लिए रणनीति पर चर्चा करो।

7. ईंट से सजी दीवार

बेडरूम की दीवारों पर ईंट और सफेद का संयोजन समकालीन और सुंदर दिखता है। ईंट के इस सजावटी प्रभाव को कमरे के अंदर लाने के लिए दीवार पर ईंटें पेंट करवा कर देखें या वॉलपेपर लगवार कर खुद महसूस करें कि यह कितना फैशनेबल दिखता है।

8. नील रंग की ठंडक

homify Camera da letto moderna

नीले रंग का ठंडा एहसास और इसके हलके गहरे तत्वों का संयोजन कमरे का शांत और आरामदेह बनाता है। ये रंग समुद्र और आकाश दोनों के सार को उजागर करता है, जो थके हुए आंखों के लिए एक शांत वातावरण का निर्माण करता है। शयनकक्ष को सफेद चादर और गिलाफ के साथ सरल रखें या समुंदर के किनारे की तरह अलग-अलग तरह के नीले रंगों को दोहराएं।

9. रोमांचक समुद्र-सा हरा

homify Camera da letto in stile asiatico Vetro

शुद्ध सफेद के साथ प्राचीन समुद्री हरा निश्चित रूप से वातावरण में प्यार और सम्मोहन का जादू फैलाएगा और आपकी शाम को रोमांचक बना देगा। यहाँ सफ़ेद के साथ समुद्री नीला भी आस-पास शामिल है जो मन को तरोताज़ा महसूस करवाता है।

यदि अपने जीवनसाथी का स्वागत करने के लिए अपने बेडरूम का नवीनीकरण करने के लिए कुछ अद्भुत विचारों की तलाश में हैं,तो यह 12 सुंदर बेडरूम डिजाइन को देखना न भूलें ।

Hai bisogno di aiuto con il progetto della tua casa?
Contattaci!

Articoli più recenti